नेशनल हाईवे 43 में पत्थलगांव से कुनकुरी के लिए होगा रिवाइज टेण्डर – सांसद गोमती साय

फरसाबहार। रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय लोकसभा सत्र के दौरान सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर नेशनल हाईवे 43 सड़क की दुर्दशा से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि जशपुर से कुनकुरी का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच लुड़ेग तक काम हुआ है। और पत्थलगांव शहर में अंदर की सड़क चलने लायक भी नही है। साथ ही बाईपास का काम शुरू नही हुआ है। अम्बिकापुर से पत्थलगांव के बीच का निमार्ण कार्य भी 70 प्रतिशत हुआ है।
सांसद श्रीमती गोमती साय की जानकारी देने पर नेशनल हाईवे के दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ के अधिकारियों से माननीय मंत्री श्री गडकरी जी एवं राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह द्वारा बैठक कर कुछ आंतरिक निर्णय लिए गए है।
सांसद श्रीमती गोमती साय की शिकायत पर कड़ा निर्णय लेते हुए जिस कंपनी ( GVG ) को पूर्व में सड़क निर्माण का ठेका लिया था। उसे हटा दिया गया है। और अम्बिकापुर से पत्थलगांव का कार्य पूर्व में कार्य कर रहे बाला जी बिल्डकॉन द्वारा ही किया जायेगा। उनके कार्य का समय सीमा बढ़ा दिया गया है।
पत्थलगांव से कुनकुरी तक के सड़क निर्माण के कार्य के लिए रिवाइज टेंडर विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। जिसमे समय सीमा में कार्य कराया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह द्वारा आश्वस्त कराया गया है कि नेशनल हाईवे 43 का निर्माण का कार्य शीघ्रता से किया जाएगा।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.


