देवतुल्य चिकित्सको का सम्मान की बजाय मारपीट कर रहे हैं कांग्रेसी — गोमती साय

दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतर कर विरोध करेगी भाजपा
दुलदुला की घटना पर कांग्रेसियों की गुंडागर्दी पर भड़की सांसद गोमती साय
फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने जशपुर जिले के दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कांग्रेस के विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के समर्थकों द्वारा मार पीट करना निंदनीय है। एक जिम्मेदार राज नेता की उपस्थिति में अराजकता फैलाना, गुंडाराज बढ़ावा देना ठीक नही है। मध्य रात्रि में प्रशासन के अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्या जांच करने गए। अगर जाना इतना ही आवश्यक था तो शराब के नशे में धुत समर्थको के साथ जाने की क्या जरूरत थी।
श्रीमती साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जशपुर के शांत वातावरण में अराजकता का विष घोल रहे है। कोरोना काल मे अपने जान की परवाह किये बिना रात दिन मरीजो की सेवा करने वाले डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का जहाँ सम्मान होना चाहिए। वंहा उनके साथ मार पीट की जाती है। ये लोग देव रूप में लोगो की सेवा करते है। वही लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर नोकरी तक छोड़ने के लिए तैयार है। यह साधारण बात नही है। जनता सब देख रही है आने चुनाव में इनके गुंडाराज का जबाब देगी।
आगे श्रीमती साय ने कहा कि शासन प्रशासन इस घटना के दोषियों पर तत्काल कठोर कार्यवाही करें एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करें। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई न होने पर सांसद ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.


