नशे से प्रभावित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करना हमारा मुख्य उद्देश्य – (राजेश खलखो न्यायाधीश)

नशा मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से नालसा डॉन योजना 2025 के तहत् जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
मान





नीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार आज दिनांक 23/11/2026 को संत कबीर व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान जैजैपुर में नालसा डॉन योजना, 2025 के तहत् विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें राजेश खलखो न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर द्वारा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशामुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से नालसा डॉन योजना, 2025 के मुख्य उद्देश्य को बताते हुए कहा गया कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है साथ योजना के प्रमुख उद्देश्य एवं लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता फैलाना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना, नशा मुक्ति केंद्रों एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना, पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को परामर्श एवं सहायता देना, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने में सहायता करना है।
सेतराम कुर्रे अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जैजैपुर द्वारा बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य: नशे से मुक्त समाज का निर्माण करना तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी सहायता, उपचार, पुनर्वास और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है लोगों को नशे से दूर रहकर अच्छा नागरिक बनने को कहा गया।
मदनलाल खांडे वरिष्ठ अधिवक्ता जैजैपुर द्वारा बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में गंभीर बधा है, नशे की लत के कारण व्यक्ति का शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, साथ ही परिवार में अशांति तथा सामाजिक अपराधों में वृद्धि होती है ।
लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल अधिकार मित्र द्वारा नशे उन्मूलन के संबंध में अधिक जानकारी एवं निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा तालुका विधिक सेवा समिति से संपर्क करने को कहा गया, साथ ही लोगों को विधिक सेवा अधिनियम के उद्देश्य, नि शुल्क विधिक सहायता की पात्रता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दिया गया।
इस कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार साहू संचालक संत कबीर व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान जैजैपुर, समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।



