छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क के प्रधान संपादक राकेश साहू ने रामेश्वरम में भगवान रामनाथ स्वामी एवं कन्याकुमारी में देवी कन्याकुमारी के किए दर्शन







त्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
तमिलनाडु/कन्याकुमारी। छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क चैनल के प्रधान संपादक राकेश साहू अपने परिवार के साथ तीन दिवसीय तमिलनाडु प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम प्रसिद्ध तीर्थस्थल रामेश्वरम स्थित भगवान श्री रामनाथ स्वामी मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की एवं भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
इसके पश्चात उन्होंने रामेश्वरम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व से जुड़े विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान रामसेतु, धनुषकोडी, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मारक एवं प्रसिद्ध पंबन ब्रिज के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इन ऐतिहासिक स्थलों की विशेषताओं, धार्मिक मान्यताओं एवं गौरवशाली इतिहास को भी करीब से जानने का अवसर मिला।
तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन राकेश साहू ने देश के दक्षिणी छोर पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक नगरी कन्याकुमारी पहुंचकर मां देवी कन्याकुमारी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए। इस अवसर पर भी उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
धार्मिक दर्शन के उपरांत उन्होंने कन्याकुमारी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। इनमें सूर्योदय एवं सूर्यास्त के मनोरम दृश्य के लिए प्रसिद्ध व्यूपॉइंट, स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल, महान संत एवं तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा तथा ग्लास ब्रिज प्रमुख रहे। इस दौरान उन्होंने इन स्थलों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधी महत्व की जानकारी भी एकत्रित की।
राकेश साहू का यह तीन दिवसीय तमिलनाडु प्रवास धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक अनुभूति एवं ऐतिहासिक जानकारियों से परिपूर्ण रहा। उन्होंने इस यात्रा के माध्यम से दक्षिण भारत की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर प्राप्त किया।
उन्होंने पुनः समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहने की मंगलकामना की।


