सुनीति राठिया, सुभाष पांडेय एवं रजनी राठिया रायगढ़ जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति ( दिशा ) में सदस्य बने।


फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने रायगढ़ जिला सतर्कता एवम निगरानी समिति (दिशा) में श्रीमती सुनीति राठिया

पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक लैलूँगा विधानसभा, सुभाष पाण्डेय, पूर्व सभापति रायगढ़ नगर निगम एवं वरिष्ठ पार्षद नगर निगम रायगढ़ एवं श्रीमती रजनी राठिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, छाल, वर्तमान भाजपा जिला मंत्री धर्मजयगढ़ विधानसभा को सदस्य नियुक्त किया है। इन तीनो वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं पूर्व में महत्वपूर्ण पद पर रह कर अहम जबाबदारी का निर्वहन किया है। अपने उस अनुभव के साथ ये रायगढ़ के विकास के मुद्दे व केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान कर आम लोगो को उसका लाभ दिलायेंगे।
Youtube
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.


