तपकरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर सांसद श्रीमती गोमती साय ने देखा काशी विश्वनाथ धाम का लाइव टेलीकास्ट।

फरसाबहार। रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार के भाजपा मंडल तपकरा में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखी । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा नदी में पवित्र स्नान कर काशी के काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में पूजा – अर्चना की। इस अवसर पर पीएम ने कहा , ” विश्वनाथ धाम का नया परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है , ये प्रतीक है हमारे भारत की सनातन संस्कृति का , आध्यात्मिक आत्मा का , प्राचीनता और परंपरा का , ऊर्जा और गतिशीलता का । “
सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ धाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कायाकल्प के एक नए युग का गवाह बना है।



Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.


