रामरेखा धाम त्रेतायुग में भगवान राम , माता सीता एवं भगवान लक्ष्मण के आगमन का पुण्य धाम है। सांसद गोमती साय

कुनकुरी। रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले के दुलदुला विकास खण्ड के ग्राम बंगुरकेला में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित रामरेखा धाम मेला में सम्मिलित हुई।
सांसद श्रीमती साय ने कहा कि रामरेखा धाम त्रेतायुग में भगवान राम , माता सीता एवं भगवान लक्ष्मण के आगमन का पुण्य धाम है। जंहा के दर्शन से सभी कष्टों का निवारण है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रोहित साय, सांसद प्रतिनिधि उमा देवी,जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कश्यप, मण्डल अध्यक्ष कपिलदेव साय, सरस्वती शिशु मंदिर अध्यक्ष श्री बाबू जी,जनपद सदस्य राजकुमार राम,पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता,वरिष्ठ नेता कलेश्वर जी, जगदीश जी शामिल रहे !




Youtube
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.


