प्रेमिका ने अपनी मां से मिलकर अपने ही प्रेमी का पेट्रोल डालकर लगा दी आग युवक की इलाज के दौरान मौत

बैकुंठपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने निकल कर आ रही है हम आपको बता दे मामला बैकुंठपुर के तलवा पारा का है जहां 18 /08/ 2021 को वेद प्रकाश गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिला जिसे ग्रामीण एवं घर वालों ने जिला हॉस्पिटल ले जाया गया जिसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए तुरंत रायपुर रिफर कर दिया था जिसकी इलाज जारी था 26/08/ 2021 को इलाज के दौरान वेद प्रकाश की मौत हो गई वहां से आने के बाद मृतक के परिजनों ने बैकुंठपुर कोतवाली में जाकर सूचना दी के पूजा प्रधान और उसकी मां ने मिलकर वेद प्रकाश को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था जिसके इलाज के दौरान मौत हो गई और साथ ही यह भी बताया की वेद प्रकाश ने कुछ डायरी में भी लिखा था जिसे पुलिस ने रायपुर हॉस्पिटल से मंगवा कर विवेचना किया इस दौरान पता चला कि मृतक और पूजा प्रधान की पहले से ही दोस्ती थी घटना दिनांक को वह अपने घर बुलाया था घर में उसकी मां भी थी जहां मृतक को शादी का दबाव बना रहे थे तथा ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग कर रहा था इस दौरान मृतक ने मना किया तो पूजा प्रधान और उसकी मां ने वेद प्रकाश के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी तथा पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर धारा 302 ,384 आई.पी.सी के तहत पंजीबद्ध कर के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया उच्च अधिकारियों ने तुरंत गिरफ्तारी आदेश जारी करते हुए टीम बनाकर बैकुंठपुर कोतवाली से रवाना किया जहां घटना दिनांक से आरोपी पूजा प्रधान एवं उसकी मां घर में ताला लगा कर फरार हो गए थे 02/09/2021 को मुखबिर के सूचना पर तलवा पारा में पता होने की सूचना मिली जहां पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान पूजा प्रधान 21 वर्ष उसकी मां प्रमिला प्रधान 40 वर्ष ने अपने जुर्म कबूल किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button