सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति घोषित

हंसराज गुप्ता,सौरभ चौधरी,राजेश गुप्ता सह संयोजक बनाये गए

रायगढ़:- दिनाँक 23/08/2021 को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरजा शंकर पटेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय, भाजपा संगठन महामंत्री श्री पवन साय, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शशिकांत द्विवेदी ,रायगढ़ जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री द्वय अरुण धर दीवान व सतीश बेहरा की सहमति से अपनी जिला कार्यकारणी की घोषणा किया,


केन्द्र सरकार ने सहकारिता विभाग को अपने मंत्रालय में शामिल कर गृह मंत्री अमित शाह जी को इसका प्रभार देकर इस विभाग के महत्व को बढ़ा दिया,आज घोषित सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारणी में अनुभवी नेता गिरजाशंकर पटेल ने भी पूर्व में भाजपा के लिए समर्पित नेताओ को अपने संगठन में स्थान दिया,सह संयोजक के रूप में उन्होंने जहां भाजपा आई टी सेल के पूर्व सह संयोजक हंसराज गुप्ता और जिला कार्यसमिति सदस्य सौरभ चौधरी को स्थान दिया वही अपने सहयोगी के रूप में तमनार क्षेत्र के युवा नेता राजेश गुप्ता सहित तीनो नेताओ को सह संयोजक का दायित्व सौपा वही गौरव शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी व शुभ अग्रवाल को सह सोशल मीडिया प्रभारी एवम सूरज सिंह ठाकुर को मीडिया प्रभारी,संजय मिरी को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौपा है !


भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की इस नवगठित टीम का जिले के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने स्वागत किया और सभी सदस्यों से मिलकर काम करने का उम्मीद जताई !

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button