हास्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 28 जुलाई2021/ हॉस्पिटालिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर इस इस क्षेत्र में कैरियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों से 10 अगस्त 2021 सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं समय पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते है।
प्रशिक्षण आवासीय है। छात्रावास एवं मेस की सुविधा नि:शुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान द्वारा जॉब प्लेसमेंट (नौकरी)भी उपलब्ध करायी जाएगी। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम एवं शर्ते विभागीय वेबसाईट www.trible.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
Youtube
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




