मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से इलाज कराना हुआ आसान

शहर के 42 हजार 363 लोगों को मिली नि:शुल्क जांच और इलाज की सुविधा

रोजाना 160 से ज्यादा लोगों का होता है इलाज

रायगढ़, 27 जुलाई2021/ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) से रायगढ़ शहर में लोगों को बड़ी राहत है। कोरोना के इस दौर में लोगों को दूसरी बीमारियों की जांच और इलाज अब अपने घरों के आस-पास ही मुहैय्या हो रहा है। रायगढ़ निगम क्षेत्र में औसतन हर रोज 160 से ज्यादा लोगों को नि:शुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है। यहां 4 मेडिकल मोबाइल यूनिट से अब तक 42 हजार 363 लोगों को नि:शुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिली है।


निगम क्षेत्र के 4 वार्डों में हर रोज रोटेशन पर मेडिकल मोबाइल यूनिट पहुंचती है, जहां संबंधित वार्ड के लोग सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर, त्वचा रोग यहां तक के गंभीर बीमारियों का इलाज कराने हर रोज पहुंच रहे हैं। वार्ड में लगने वाले मेडिकल मोबाइल यूनिट से हर रोज करीब 160 लोगों का इलाज होता है। एमएमयू द्वारा शहर में अब तक 776 मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें अब तक 42 हजार 363 लोगों को नि:शुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिली है। इसमें 8 हजार 528 मरीजों का विभिन्न प्रकार के लैब टेस्ट हुए इसी तरह इलाज कराने पहुंचे 40 हजार 864 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी गई। अधिकारियों द्वारा मेडिकल मोबाइल यूनिट का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। मेडिकल मोबाइल यूनिट से लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य के तहत निगम क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। अभी तक कई ऐसे भी मरीज मिले हैं जो अपने घरों से वाहन तक आने में असमर्थ है। ऐसे मरीजों को मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने घर पहुंच कर जांच और इलाज की सुविधा दी है। लोगों ने मेडिकल मोबाइल यूनिट के आने से इलाज में होने वाले खर्च और समय की बचत होने के साथ बेहतर जांच और इलाज की सुविधा और दवाइयां नि:शुल्क घर के पास ही उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बहुत धन्यवाद दिया।
एमएमयू से 4316 लोगों का किया गया कोरोना टीकाकरण


शहर में चलाये गए कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत चारों मोबाइल मेडिकल यूनिट को शहर के अलग-अलग मोहल्लों, वार्डों में ले जाकर वहां के रहवासियों को त्वरित टीकाकरण कराने की सुविधा भी दी गई। पूर्व में हुए अभियान के तहत शहर के 52 स्थानों पर अब तक 4 हजार 316 लोगों को मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से कोरोना टीका लगाया गया।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button