सड़क खोद निर्माण करना भूली ठेका कंपनी, हादसों के से परेशान आमजन करेंगे आज चक्काजाम

एक माह पूर्व मटिया में आई टी आई छात्रा की हादसे से हुई थी मृत्यु और 10 लोग हो चुके हैं दुर्घटना के शिकार
डोंगरगांव।
डोंगरगांव से जेवरतला तक चल रहे सड़क निर्माण की धीमी प्रक्रिया का खामियाजा ग्राम मटिया के आमजनों को भुगतना पड़ रहा है। आएदिन हो रहे हादसों से परेशान ग्राम मटिया के वासी बुधवार को चक्काजाम करने जा रहे हैं।
गौरतलब बात है कि 1 माह पूर्व ही सड़क निर्माण कंपनी ए बी पी एल के द्वारा सड़क में गड्ढे खोदे जाने के कारण और निर्माण प्रक्रिया की सुस्ती के कारण आईटीआई की छात्रा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी वही गांव के 10 लोग हादसे के शिकार हो गए हैं वही प्रशासन और निर्माण कार्य में लगी कंपनी में ए बी पी एल के अधिकारी चुप्पी साध बैठे हैं।
केस 1
दुपहिया वाहन में आईटीआई छात्रा अपने घर जा रही थी सड़क के किनारे गड्ढा होने के कारण दुर्घटना हुई जिससे उसकी मृत्यु हो गई
केस 2
मटिया निवासी धार नाथ साहू भी सडक़ हादसे के शिकार हो गए। सड़क किनारे गड्ढा खोदने से निकली छड़ से पैर कट गया जिसके कारण उसका ऑपरेशन करवाना पड़ा।
वर्ज़न
बगैर किसी तैयारी के निर्माणाधीन कंपनी एबीपीएल ने सड़क में गड्ढा खोद दिए हैं आए दिन इससे बच्चे बुजुर्ग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं वही हाल ही में आईटीआई की एक छात्रा की हादसे के कारण मृत्यु हो गई थी प्रशासन मौन है इन्हीं कारणों से चक्का जाम करने की नौबत आ गई है
राम कुमार गुप्ता अध्यक्ष मण्डल भाजपा डोंगरगांव





देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव—-




