कोण्डागांव शहर में हुड़दंगियों के उपर पुलिस ने की कार्यवाही

गरबा पण्डाल में सिद्धार्थ श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ कर रहा था हुड़दंग।
कोण्डागॉव | नवरात्रि पर्व गरबा रास महोत्सव पंडाल में हुङदंग मचाने वाले सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया है |


दिनांक 13.10.2021 को पुलिस कंट्रोल रूम कोण्डागांव को सूचना प्राप्त हुआ कि कोण्डागांव विकास नगर स्थित ग्राउण्ड के गरबा पण्डाल में कुछ लोग शराब पीकर वाद विवाद एवं हुड़दंग कर रहे है, सूचना की तस्दीक हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव हमराह स्टाफ के साथ गरबा पण्डाल पहुंचे, जहां सिद्धार्थ श्रीवास्तव अपने अन्य साथियों के साथ गरबा में हुड़दंग करते हुए विवाद की स्थिति उत्पन्न कर रहा था। जिसे अनुविभागीय अधिकरी पुलिस कोण्डागांव द्वारा मना करने पर सिद्धार्थ श्रीवास्तव द्वारा अपने दोस्तो के साथ मिलकर तु मुझे रोकने वाला होता कौन है, कहकर धक्का मुक्की करने लगा एवं बेहद अश्लील गाली गलौच करने लगा। उसके बाद सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं उसके साथी गुस्से में आकर पुलिस वालो से कहा तुम लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल कर मार डालुंगा कहकर उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस स्टाफ व आम जनता के उपर अपने गाड़ी चढ़ाने हेतु बहुत ही तेजी से उनके ओर आगे बढ़ा दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई एवं दहशत का माहौल बन गया। समय रहते पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं आम जनता नही हटते तो उनके उपर सिद्धार्थ श्रीवास्तव अपनी गाड़ी चढ़ा दिया होता।
आरोपियों के उक्त कृत्य पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 384/2021 धारा 147, 149, 186, 353, 294, 506, 323, 307 भादवि, 3(2)(ट) (क), 3(1) (द) (घ) एसटी/एससी एक्ट कायम कर आरोपी
01. सिद्धार्थ श्रीवास्तव पिता मनीश श्रीवास्तव उम्र 23 जाति कायस्थ निवासी सरगीपाल पारा कोण्डागांव।
02. आदित्य माने पिता अनिनाष माने उम्र 26 जाति मराठा निवासी रोजगारी पारा कोण्डागांव
03. गौरव संचेती पिता सुरेश संचेती उम्र 26 निवासी जयस्तम्भ चैक कोण्डागांव
04. अंकित शर्मा पिता बंस प्रताप शर्मा उम्र 24 जाति ब्राम्हण निवासी डीएनके कालोनी कोण्डागांव
05. शुभम साह पिता दिलीप साह घोष उम्र 21 जाति कायस्थ निवासी हाउसिंग बोर्ड कोण्डागांव
06. नितिन कटियारा पिता नानक कटियारा उम्र 27 जाति सिंधी निवासी अस्पताल वार्ड कोण्डागांव
07. निखिल चैहान पिता महेश चैहान उम्र 24 निवासी विकास नगर कोण्डागांव
08. नितिन घोष पिता ज्योति प्रकाश घोष उम्र 24 जाति कायस्थ निवासी विकास नगर कोण्डागांव
09. कृष्ण कुमार पिता घासू विश्वकर्मा उम्र 24 निवासी प्रेम नगर कोण्डागांव
10.गौतम गायकवाड़ स्व गणेश गायकवाड उम्र 25 निवासी साई मंदिर के पास आजाद चैक कोण्डागांव
को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेश से उक्त 10 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
सिद्धार्थ श्रीवास्तव पिता मनीष श्रीवास्तव कोण्डागांव का एक आदतन अपराधी है जिसके ऊपर पूर्व में भी कोण्डागांव के फुटबाल कोच के साथ विवाद तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज है, साथ ही पूर्व में कोण्डागांव की जनता तथा अन्य शासकीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्हार, मारपीट तथा गाली-गलौच के मामले दर्ज है।
सिद्धार्थ श्रीवास्तव के उपर दर्ज पूर्व आपराधि मामले:-
01. वर्ष 2017 में ईस्तागाशा क्रमांक 07/07/2017 धारा 41(2)/109 जाफौ.।
02. वर्ष 2019 में ईस्तागाशा क्रमांक 03/24/2019 धारा 151/107, 116(3) जाफौ.।
03. वर्ष 2019 में अपराध क्रमांक 68/2019 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि.।
04. वर्ष 2020 में अपराध क्रमांक 181/2020 धारा 294, 506, 323, 147 भादवि.।
05. वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 33/2021 धारा 294, 506, 323, भादवि.।
06. वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 77/2021 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि.। साभार….
पवन कुमार नाग बस्तर….
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




