पहाड़ी तालाब का सौंदर्यीकरण विकास कार्य का भूमिपूजन


रायपुर से शेख मुश्ताक की रिपोर्ट *पँडित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड 42 के पहाड़ी तालाब का सौंदर्यीकरण विकास कार्य का भूमिपूजन पूर्व मंत्री दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल , वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे के द्वारा श्रीफल फोड़कर और कुदाल चला कर विधिवत किया गया । यह सौंदर्यीकरण स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा किया जाएगा । यह विकास कार्य 41 लाख 95 हजार रुपए की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण और वार्ड के डॉक्टर ताम्रकार वाली सड़क में नाली निर्माण , कारगिल चौक में उपाध्याय निवास से रिंग रोड तक नाली निर्माण , वार्ड के विभिन्न सक्रिय सड़कों की नलियों को कवर्ड करने और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों , बगीचों , मन्दिरो के पास 25 स्थानों पर आरामदायक कुर्सी नागरिकों के लिए लगाई जाएगी ।

उक्त विकास कार्य में 16 लाख 12 हजार रुपए की लागत आएगी जो नगर निगम के द्वारा करवाया जाएगा । कुल मिलाकर 58 लाख 8 हजार राशि के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन आज पँडित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड में किया गया । भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक , मण्डल अध्यक्ष , पदाधिकारी , विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी , बूथ पदाधिकारी , स्मार्ट सिटी के इंजीनियर , जोन 5 के आयुक्त ई ई , एसडीओ सहित इंजीनियर उपस्थित थे ।




