कांकेर ..सड़क हादसे में एक साथ 5 लोगों की मौत हो गयी मरने वाले सभी नाबालिक बच्चे….

कांकेर बड़ी खबर कांकेर से आ रही है जहाँ एक सड़क हादसे में एक साथ 5 लोगों की मौत हो गयी है।मरने वालों में 4 नाबालिग बच्चे है जो ग्रुप में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तभी कांकेर से भानुप्रताप पुर जाने वाली सड़क पर देवरी गाँव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में 4 बच्चे आ गए और चारों की मौके पर ही मौत हो गयी है। बताया जा रहा है इस भीषण हादसे में 4 नाबालिग लड़को की मौत से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया था और चक्का जाम के दौरान एक यात्री बस को बैक करने के दौरान बस का कंडक्टर भी बस के पिछले चक्के के नीचे आ गया और उसकी भी मौत हो गयी।

एक साथ 5 लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है और ग्रामीण ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने और उन्हें गिरफ्तार करने की माँग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है साथ ही एलान कर दिया है कि जबतक ट्रक ड्राइवर और मालिक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती चक्का जाम नहीं खुलेगा।

ग्रामीणों को समझाने के लिए मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुँच गयी है लेकिन ग्रामीण किसी भी सूरत में मानने को तैयार नही है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button