राज्य स्तरीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 8 जनवरी से कांकेर में आयोजित

कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं कांकेर जिला शतरंज संघ के संयुक्त आयोजन द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 9 जनवरी तक कांकेर में किया जा रहा है।
जिला शतरंज संघ के सचिव अशोक पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से अंडर-8, अंडर-10,अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर -16 आयु समूह के बालक -बालिका जो छत्तीसगढ़ में निवासरत है सीधे भाग लेंगें। प्रतियोगिता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नियमों के तहत आयोजित की जाएंगी जिसमें विभिन्न आयु वर्ग से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा जो आगामी विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगें। स्पर्धा में भाग लेने एसोसिएशन द्वारा निर्धारित ऑनलाइन गूगल लिंक प्रसारित किया गया है। स्पर्धा से पूर्व सभी प्रतिभागियों का ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से खिलाड़ी के रूप में पंजीयन आवश्यक है।स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज के ऑनलाइन गूगल लिंक पर अपना पंजीयन करा सकते है अथवा अपने जिला शतरंज संघ के माध्यम से भी अपनी प्रविष्टि ऑफ़लाइन जमा कर सकते हैं।जिला अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की मुहिम मिशन 2023 के तहत प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।
इस स्पर्धा में ओडिशा के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक निहार भिवगड़े द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर राज्य सेमिनार का आयोजन किया जायेगा जिसमें शतरंज खेल की बारीकियों एवं नियमों को बताया जाएगा जो आर्बिटरशिप के रूप में कार्य कर सकेंगे। जिलों से आए खिलाडियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को ठहरने की निशुल्क व्यवस्था आयोजक मंडल द्वारा दी जा रही है। प्रतियोगिता में शामिल होने गूगल लिंक संबंधी अधिक जनकारी के लिए रायगढ़ शतरंज संघ के सचिव अशोक पटेल से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button