एक बार फ़िर रफ़्तार ने ली जान NH 30 में हुआ बड़ा हादसा अनियंत्रित हाइवा घुसी दुकान में

कांकेर. एक बार फिर रफ्तार ने एक ग्रामीण की जान ली है चारामा थाना अन्तर्गत नेशनल हाईवे 30 में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है हाईवे से लगे ग्राम तेलगरा में तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी जिसमे एक ग्रामीण की मौत हो गई है वहीं एक ग्रामीण के फंसने की खबर है पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है पूरा मामला कांकेर जिला के चारामा थानाक्षेत्र का है।  आपको बता दे कि नेशनल हाईवे 30 में सड़क दुर्घटना का सिलसिला लगातार जारी है दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश देखा जा रहा है दरअसल वाहन चालक वाहनों को बेहद तेज गति से सघन क्षेत्रों में भी दौडाते नजर आते हैं जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं आम बात हो चली है. वही घटनास्थल के आसपास लंबी वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति बनी हुई है घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा वाहनों की आवाजाही भी रोक दिया गया है वही घटनास्थल पर पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाइश देने व माहौल को शांत करने में लगी हुई है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button