*नवदम्पत्तियों द्वारा संबंध विच्छेद का प्रस्ताव पीड़ादायक -ठाकुर राम*************************जोता बैठक में 17 प्रकरण निराकृत* ***********************

*खरोरा___
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज के नवनिर्वाचित राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा के नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम प्रकरण निराकरण बैठक ग्राम जोता में आयोजित की गयी।
ग्राम के स्वजातियों ने ग्राम प्रमुख पुनीत राम वर्मा और क्षेत्रप्रधान नंदलाल वर्मा कार्यकारणी सदस्य नरसिंह वर्मा,रूपराम वर्मा,श्रीमती चंद्रप्रभा वर्मा के नेतृत्व में पुष्पमाला,पटाखों की गूंज,शाल श्रीफल व भाल पर तिलक लगाकर आत्मीय अभिनन्दन किया।
बैठक की शुरुआत आदिपुरुषों की पूजा,दीप प्रज्वलन सहित डॉ ध्रुव कुमार वर्मा द्वारा रचित तथा राजमंत्री दौलत धुरन्धर द्वारा धुन संयोजन व स्वरबद्ध किये गए समाज के जाति गौरव गान *”क्षत्रिय कुल के भाग्य विधाता “* के साथ किया गया ,दिवंगत स्वजातियों को महाकाल के मंत्रोच्चार के साथ मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी ।
बैठक में 5 से 6 सौ स्वजातियों की उपस्थिति में वादी -प्रतिवादियों का विधिवत बयान दर्ज कर 17 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए 13 सामाजिक मामले निराकृत किये गए 4 मामलों में एक पक्ष की अनुपस्थिति की वजह से आगामी बैठक के लिए सुरक्षित रखा गया।
अध्यक्ष की आसंदी से राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा ने एक वर्ष या उससे भी कम अवधि पूर्व परिणय सूत्र में बंधे नवदम्पत्तियों की ओर से संबंध विच्छेद के लिए दर्ज आवेदनों पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी धैय,गंभीरता और बौद्धिक परिपक्वता की कमी के चलते बेहतर पारिवारिक सामंजस्य स्थापित कर पाने में अपने आपको अक्षम पा रही है।गृहस्थ जीवन दो पहियों से चलने वाली गाड़ी की तरह है ,वैवाहिक सूत्र रूपी एक्सल से एक पहिया निकल जाने पर दूसरे का घसीट कर चलना स्वाभाविक है ,पति-पत्नी चारित्रिक पवित्रता के साथ एक दूसरे की छोटी मोटी त्रुटियों को नजरअंदाज कर परस्पर प्रेम,सौहार्द्र व विश्वास के साथ जीने का संकल्प लें तो घर एक मंदिर तथा निवास करने वाली दंपत्ति शक्ति व पुरुषार्थ का अद्भुत सौंदर्ययुक्त संगम से कम नहीं । उन्होंने युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि हमें इन उलझनों से ऊपर उठकर सभ्य,सुशिक्षित विकसित समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है ।
उपराजप्रधान डॉ कृष्णकुमार वर्मा ने समाज को गंगा की उपमा देते हुए स्नान करने से समस्त पाप धुल जाने की बात कही,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र कुमार नायक ने राज कार्यकारिणी के समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज विकास में अधिकाधिक सकारात्मक योगदान की अपील की।
राज मंत्री दौलत धुरन्धर ने सामाजिक संविधान के अनुरूप वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कुशल कार्यवाही संचालन करते हुए प्रकरणों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
सामाजिक मामलों के परिपेक्ष्य में केंद्रीय सलाहकार डी सी वर्मा,कुर्मी महासभा के अध्यक्ष उमाकांत वर्मा,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,संरक्षक, मुख्य चुनाव संचालक महेश नायक, सलाहकार खेमनाथ नायक,पूर्व नपा अध्यक्ष डोगेन्द्र नायक,सचिव शिवकुमार वर्मा,सहसचिव मोहन वर्मा, छत्तीसगढ़ जीवन ज्योति रक्तदान समिति के प्रदेश अध्यक्ष,छात्रावास अध्यक्ष अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष द्रोण हनुमन्ता,क्षेत्रप्रधान ओमप्रकाश वर्मा,युवाध्यक्ष मीनेष नायक,महामंत्री डोमार धुरन्धर, रामानंद वर्मा,उपराजमंत्री द्वय अनुराधा वर्मा,ज्योतिप्रकाश वर्मा,महिला संरक्षक नंदनी खिचरिया, कौशल वर्मा,देवकी बघमार,सचिव अम्बिका बंछोर एल्डरमेन अध्यक्ष ममता वर्मा,मंजू वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ ओ पी वर्मा,सहकोषाध्यक्ष प्रवीण नायक,कार्यालयीन सचिव रामजीवन वर्मा,सहसचिव उदय राम वर्मा,सांस्कृतिक प्रभारी द्वय गजेंद्र कुमार वर्मा प्राचार्य ,तारकेश्वर प्रसाद नायक कवि शिक्षक, भगवती वर्मा,मोहन बंछोर, ऊदल वर्मा,नरसिंह वर्मा,डोमार वर्मा, भागवत वर्मा, कमलनारायण नायक,पुनीत राम वर्मा सहित ग्राम इकाई जोता एवं क्षेत्र के स्वजातियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
उक्त जानकारी राज के मीडिया प्रभारी रोहित वर्मा ने दी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



