भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती।


खरोरा – 25 दिसंबर पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज खरोरा नगर पंचायत परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं व्दारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भाजपा प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी जी की जयंती मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों व्दारा भारत रत्न श्री अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुवे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर प्रमुखरूप से भाजपा पुर्व ज़िला अध्यक्ष डॉ गुलाब टिकारीहा, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, एकनाथ पाटिल, रामरतन देवांगन, पार्षद तोरण ठाकुर, पार्षद पुर्णेन्द्र पाध्याय, पुर्व पार्षद विकास ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष आयुष वर्मा, पचरी सरपंच अभिषेक वर्मा, भूपेन्द्र सेन, सिटू भाटिया, गजेन्द्र वर्मा, श्री मति पुर्णिमा धनकर, दिपक धनकर, रामअवतार वर्मा, मुकेश वर्मा, अजय वर्मा, मुरली वर्मा, परस नायक, डोमार धुरंधर आदी लोगों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।