संकुल केंद्र घिवरा में ऊर्जा संरक्षण विषय पर संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

खरोरा;– संकुल केंद्र घिवरा में आज ऊर्जा संरक्षण विषय पर संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक माध्यमिक और हाई स्कूल के विद्यार्थियों सम्मिलित हुए । इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता गैंद राम मनसाना ,सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सुरेंद्र वर्मा , शत्रुहन लाल वर्मा को निर्णायक का दायित्वों सौंपा गया ,प्रदत्त दायित्वों का उन्होंने बड़ी तत्परता व निष्पक्षता से संपादित किए साथ ही आमंत्रित अतिथियों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। विजयी विद्यार्थियों को अतिथियों के शुभ हाथों से पुरस्कृत किया गया । सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्सुकता से आकर्षक चित्र बनाकर सभी का मनमोह लिए । शासकीय हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दीपक गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों शिक्षक , शिक्षिकाओं का कार्यक्रम में उपस्थित और सफलता के लिए सभी का हृदय तल से आभार व्यक्त किये ।




