भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में आज 14 नवम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती ,बाल दिवस के रूप में मनायी गई।

भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर कोविड 19 टीकाकरण जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।जो खरोरा नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया।जन जागरूकता हेतु टीकाकरण संबंधित नारे लगाए गए।इसके पूर्व विद्यालय में जवाहर लाल नेहरू के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।बालदिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में उपप्राचार्य हरीश देवांगन ने पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा किये गए कार्यो को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करते हुए राष्ट्र और संविधान के धर्म निरपेक्ष चरित्र को स्थायी रूप प्रदान किया।देशकी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में आपकी प्रमुख भूमिका रही।स्काउट गाइड प्रभारी व्याख्याता शाहिना परवीन ने बाल दिवस पर विचार रखे।अमर बर्मन ने प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के रोवर रेंजर, स्काउट गाइड के छात्र छात्रा उपस्थित थे।
