आज आंवला नवमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में विशेष पूजा अर्चना के धूमधाम से मनाया गया।

खरोरा;–आज आंवला नवमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में विशेष पूजा अर्चना के धूमधाम से मनाया गया।
कार्तिक माह में कई त्यौहार होते हैं और हर त्यौहार का अपना ही यह खास महत्व होता है. इन्हीं में से एक अक्षय नवमी जो दीपावली के बाद मनाया जाता है इस खास दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है . कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आँवला नवमी का व्रत रखा जाता है . इस व्रत को आंवला नवमी या अक्षय नवमी कहा जाता है इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करने से विशेष महत्व होता है . आंवला नवमी व्रत देवउठनी एकादशी के दो दिन पूर्व रखा जाता है । आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ की विधि विधान से पूजा की जाती है धार्मिक मान्यता के अनुसार जो लोग पूरी श्रद्धा के साथ आंवला नवमी के दिन व्रत और पूजा करते हैं और उसकी हर एक मनोकामना पूरी । इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अश्वनी पाटकर ,एल्डरमैन अंबिका बंछोर ,चेतन प्रसाद द्विवेदी सहित समस्त दीदी आचार्य उपस्थित रहे



