*डॉ.बारले को पद्मश्री मिलना छ.ग .प्रदेश एवं सतनामी समाज के लिए सम्मान व गौरव की बात* *प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने दिए बधाई ।*

खरोरा- छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पंथीनृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के सतनाम के संदेशो को देश और दुनिया में फैलाने वाले पंथी नृत्य सम्राट एवं प्रशिक्षक डां. राधेश्याम बारले को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री अलंकरण 2021 से सम्मानित किया जाना छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा सतनामी समाज के लिए गौरव की बात है। डॉ. राधेश्याम बारले जी का जन्म 9 अक्टूबर को 1966 को ग्राम खोला तहसील पाटन जिला दुर्ग छ. ग. में हुआ। डॉ.राधेश्याम बारले एम. बी. बी. एस. के साथ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से लोक संगीत में डिप्लोमा किया है।लोकनृत्य पंथी के प्रचार प्रसार एवं प्रशिक्षण तथा छत्तीसगढ़ के कला साधना में आपके अमूल्य योगदान के लिए भी पूर्व में राज्य अलंकरण से नवाजे जा चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले, संस्थापक महासचिव एस. आर. बांधे, प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे, महासचिव आर. पी. भतपहरी, कोषाध्यक्ष श्याम तांडे,उमा भतपहरी, साहित्य प्रकोष्ठ प्रो. अनिल भतपहरी,संरक्षक गण एच. एल. रात्रे,श्रीमती शकुन डहरिया, श्रीमती प्रो. शकुन्तला डेहरे, संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे, महासचिव विजय कुर्रे, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश लहरे , प्रदेश उपाध्यक्ष महिला ओमेश्वरी गिलहरे, महासचिव मनोज बंजारे, कोषाध्यक्ष भागवत भारती, सहसचिव भोजराम मनहरे, प्रदेश मिडिया प्रभारी मनीष रात्रे ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रतिनिधि हेमंत भारद्वाज, मिलन रंगीला, विनय गेंडरे,विजय बंजारे,अशोक बंजारे,लालजी हिरवानी ,रायपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष एवं सर्वसमाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी बबलू त्रिवेन्द्र, रायपुर शहर अध्यक्ष सुभाष कोसरे, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष गुलाब टण्डन, युवा प्रकोष्ठ रायपुर शहर अध्यक्ष जितेंद्र आजाद, युवा प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष नरोत्तम घृतलहरे, महासमुंद से अध्यक्ष एस. आर. बंजारे, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लेखराम बघेल, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष नरेंद्र बंजारे, युवा प्रकोष्ठ बलौदाबाजार अध्यक्ष आनंद घृतलहरे, महिला जिला अध्यक्ष उमा अनंत, रायगढ जिला अध्यक्ष बी.आर.बंजारे, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भानूखुंटे, रायगढ़ शहर अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी, जांजगीर जिला अध्यक्ष डमरु मनहर, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशील भारद्वाज,मुंगेली जिलाध्यक्ष दीलिप बंजारा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष बसंत अंचल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष टुकेन्द्र बंजारे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रितिबाला आडिल , कांकेर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर केशरी , राजनांदगांव जिलाध्यक्ष सुजीत टंडन,सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।