जिले में आमा राईट ग्रीष्मकालीन प्रायोजना में नायक के रूप में गौरी भूमे का चयन


खरोरा:कोरोना महामारी के कारण वर्तमान में स्कूल बंद हैं, किंतु विभिन्न माध्यमों से पढ़ाई जारी है। इस ग्रीष्मावकाश में जिला शिक्षा ने बच्चों को सक्रिय रखने के लिए ग्रीष्मकालीन प्रायोजना आमा राइट कक्षा वार प्रारंभ की गई है। इस प्रायोजना में 30 जून तक शिक्षकों के ऑनलाइन मार्गदर्शन पर विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट फाइल तैयार कर स्कूलों में जमा करने कहा गया था।जिसमे बलौदा बाजार – भाटापारा जिले के अंतर्गत सिमगा विकासखंड अपने नवाचारी प्रयासों के कारण हमेशा जिले के सभी विकासखण्डों में सर्वोपरि रही है | सभी प्रकार के नवीन कार्यों के उदाहरण वहां से प्राप्त किए जा सकते हैं | हमारे नायक के इस चरण में आमाराइट प्रायोजना कार्य को अपने विद्यालय में बेहतर तरीके से संचालित कर पूर्ण करने में सिमगा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरा की व्याख्याता श्रीमती गौरी भूमें का चयन नायक के रूप में हुई है। गौरी भूमे द्वारा आमाराईट में कई प्रकार के अच्छे कार्य किए गए जैसे बच्चों से संपर्क कर उनसे फाइल बनवाना कबाड़ से जुगाड़ कर अच्छी-अच्छी वस्तुएं बनाना एवं उनके द्वारा बनाए गए वस्तुओं को एक सुरक्षित जगह में रखना जिसे देखकर और बच्चे भी प्रेरित हो, आमा राइट पर गीत की रचना कर बच्चों को प्रोत्साहित करना वृक्षारोपण करना बच्चों द्वारा की गतिविधियां में स्वयं शामिल होना उनका उत्साह करना । विद्यालय के प्राचार्य के पी राय‌ ,मोहरा सरपंच मंतोष पाठक, उपसरपंच राजेश वर्मा द्वारा उनके किए गए कार्य की सराहना की गई। विद्यालय के समस्त शिक्षक गण डी पी वर्मा, आर वर्मा ,के के कटरिया सुशीला शर्मा अनुजा बंजारे, संकुल केंद्र मोहरा आमराईट राइट पर अच्छे कार्य करने हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।इस प्रयोजना पर गीत बनाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया संकुल समन्वयक एवं एम कैवर्त सहित शाला विकास समिति द्वारा उनके कार्य की सराहना की गई

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button