समाजसेवी संस्था संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह चौहान ने कोरोना रोधी वैक्सीन का पहला डोज लगवाया…

संस्था अध्यक्ष ने लगवाया वैक्सीन, आम जनों से भी की अपील…
खरोरा:—-
समाजसेवी संस्था संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह चौहान ने कोरोना रोधी वैक्सीन का पहला डोज लगवाया…
इस मौके पर श्री चौहान ने समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा है कि जिस प्रकार की स्थिति अभी निर्मित है उससे निजात दिलाने का एकमात्र साधन टीकाकरण ही हैं जो आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकता है अतः आप सभी राष्ट्रहित में कोरोना वैक्सीन लगवा कर एक अच्छे नागरिक का परिचय दें एवं अन्य लोगों को भी जागरूक कर उन्हें भी वैक्सीन लगवाने को कहें….
श्री चौहान ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की सराहना की और लोगों को बताया कि कोरोना रोधी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है अतः सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवा कर इस अभियान को सफल बनाने में सरकार की मदद करें और कोरोना को दूर भगाएं….. साथ ही उन्होंने सरकार से भी अपील की कि वृद्ध बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों की स्थिति को देखते हुए घर-घर पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए…
खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….



