भारत सरकार खेल एवं युवा मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव

खरोरा:—–भारत सरकार खेल एवं युवा मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 01 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय, खरोरा के स्वयं सेवकों ने अपने गांव के नाली, मंदिर परिसर, तालाब घाट, चौराहा आदि प्रमुख स्थलों की साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डा.बाल्मीकि साहू ने सभी स्वयं सेवकों से स्वच्छता अभियान को समुदाय को सहभागी बनाकर प्राथमिकता और जोर शोर से चलाने का आह्वान किया है। त्रिवेणी, डिगेश्वर, केतन, पूजा, अनिशा, हिना, तामेश्वर आदि स्वयं सेवकों ने स्वच्छता कार्य किया।




