घिवरा में सम्पन्न हुआ संकुल स्तरीय चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता


माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के अवतरण दिवस के अवसर पर संकुल केन्द्र घिवरा, वि.खं. - तिल्दा में संकुल स्तरीय चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी 6 प्राथमिक शालाओ के कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, संकुल समन्वयक कैलाश बघेल के द्वारा प्रत्येक विद्यालयों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार भी प्रदान किया गया।* *इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री दीपक गुप्ता जी ने व संकुल समन्वयक कैलाश बघेल जी ने बधाई दी और इस आयोजन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का हृदय तल से आभार व्यक्त किये.
लालजी वर्मा की रिपोर्ट खरोरा…



