माता रानी की पूजा अर्चना कर मूर्तियों का विसर्जन

नगर सहित अंचलों में इस वर्ष नवरात्रि की धूम मची हुई थी 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में भक्तगण दिन हो गए थे। वही ग्राम केसला में एकता मंच दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के पूर्व मादर की थाप में सेवा समितियों द्वारा सेवाजस गीत गाते हुए और युवा वर्ग युवा वह छोटे छोटे बच्चों द्वारा सांग को अपने जीभ में धारण किया गया था और नौ देवी दुर्गा समितियों के सदस्यों द्वारा माता रानी को नम आंखों से विदा करने के पश्चात गांव में के महामाया मंदिर में माता की पूजा अर्चना की गई और मादर की थाप में सेवा समिति के सदस्यों द्वारा माता रानी की प्रतिमाओं को नगर के प्रमुख चौक चौराहे से जस गीत गाते हुए मां को बिदा किया गया । वही जस गीत में कुछ महिलाएं देवता भी चढ़े हुये थे। मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई घर -घर में ही पूजा फिर तालाब में किया गया विसर्जन। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मांदर की थाप में जस गीत गाते हुए भ्रमण कराते हुए ।ग्राम केशला के बरधवा तालाब में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया गया। मां के जयकारों से पूरा गांव भक्तमय मैं डूब गया माता रानी की विदाई में भक्तों के आंख से आंसू छलक पड़े नम आंखों से माता रानी को दी विदाई दी । सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति दी थी समापन के बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया की।




