भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा के स्काउट गाइड, रोवर रेंजर ,आस्था इको क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना

भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा के स्काउट गाइड, रोवर रेंजर ,आस्था इको क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी छात्र छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता लाने पंखटिया तालाब के आसपास, शीतला मंदिर, काली माई मंदिर, शिव मंदिर व गणेश जी मंदिर के समीप व्यापक स्वच्छता अभियान हरीश देवांगन व शाहिना परवीन के मार्गदर्शन में चलाया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में हरीश देवांगन ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमेशा सजग रहने की जरूरत है।स्वच्छता के आभाव में पर्यावरण प्रदूषित होता हैं।और यह कई तरह से फैलता है।सबसे आश्चर्य जनक तथ्य यह है कि अधिक बुद्धिमान प्राणी के अलावा अन्य कोई जीवधारी प्रदूषण नहीं फैलाता है।स्काउट गाइड प्रभारी शाहिना परवीन ने प्रदूषण के विविध प्रकारों ध्वनि प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया।इस स्वच्छता अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने वाले स्वयं सेवी डगेश्वरी एफव,शिवांगी देवांगन, तृप्ति साहू,तनीषा वर्मा,माया राजपूत,अलीन मसीह, पलक चंद्राकर, ख़ुश्बू यादव,राजलक्ष्मी देवांगन, रेणुका देवांगन, अंजलि धृतलहरे, हिमांशी साहू,जागृति देवांगन, भूमिका देवांगन, पलक नौरंगे, गरिमा चेलक, रश्मि देवांगन, तनु देवांगन, मेघा पाल, वैष्णवी देवांगन,झरना साहू,वैशाली शर्मा, मोनिका वर्मा, बीना देवांगन, कीर्ति यादव,पूर्वा वर्मा,तनु धीवर, ज्योति यादव, रुचि वर्मा, कुसुमलता देवांगन, विनीता शुक्ला, तनिष्का कुर्रे, रवीना टंडन, गीतिका धीरज, संजू मानिकपुरी, देविका धीवर, शिवानी मांडे, जानी डहरिया, विनायक वर्मा,लक्की वर्मा,शिवम साहू, देव देवांगन, धन्नजय गेन्द्रे,, गणेश देवांगन, पीयूष पटेल, आकाश देवांगन, समीर जांगड़े अनीश सेन, मुकेश निषाद, नयन शर्मा, नीरज तिवारी, सुमीत साहू, जीत सक्सेना ने स्वच्छता अभियान में प्लास्टिक ,पॉलीथिन, आदि कचरे को साफ किया साथ ही कंटीली झाड़ियों को काटकर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया।





