हमर राशन कहाँ गय दाऊ जी “

“हमर राशन कहाँ गय दाऊ जी “
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलों फ्री राशन दिया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के सरकार द्वारा गरीबों के
राशन में हेराफेरी कर रहे हैं। जिसके विरोध में बंगोली सोसायटी में धरना प्रदर्शन किया गया और उपस्थित हितग्राहियों को 5 किलों फ्री राशन के जगह 3 किलो राशन छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दिया जा रहा है जिस विषय मे मंडल महामंत्री श्री घनश्याम चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ शासन का विरोध करने की अपील जनसमुदाय से किये जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि हम किसान-जवान नारी शक्ति सभी को कांग्रेस ने लोकलुभावन संकल्प दिखाकर पुरे छत्तीसगढ़ को छल रहे हैं अपने आपको हमारे प्रदेश के मुखिया छत्तीसगढ़ के विकास की बात करते हैं जो कही दिखाई नही दे रहा है पूरे छत्तीसगढ़ वासी कवर्धा की घटना से व्यथित है और दाऊ जी उत्तर प्रदेश (लखीमपुर खीरी )जाकर 50-50 लाख पीड़ितो को देने की घोषणा कर रहे हैं और केंद्र सरकार द्वारा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा श्री नरेंद्र मोदी जी हम छत्तीसगढ़ वासियो को निशुल्क 5किलो राशन प्रति व्यक्ति के हिसाब से भेजे हैं उसमे से 2किलो प्रति व्यक्ति कटौती कर अपने प्रदेश से प्रेम को व्यक्त कर रहे हैं मित्रो छत्तीसगढ़ से प्रेम व विकास का मापदंड केवल गेड़ी-भौरा-पोला कार्यक्रम नही होता ,मा मुख्यमंत्री जी आप न सही केंद्र सरकार जो राशन उपलब्ध कराई है उसमे तो कटौती न करे यदि राशन 5किलो प्रतिव्यक्ति नही मिलता तो इस बात का विरोध हर व्यक्ति को करना चाहिये जिसका सभी समर्थन किये कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला किसान मोर्चा मंत्री श्री मारुति नंदन वर्मा जी, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्री गजेन्द्र वर्मा जी, मण्डल उपाध्यक्ष व्दय श्री छगन यादव जी श्री डोमार धुरंधर जी, महामंत्री श्री घनश्याम चन्द़ाकर जी, मण्डल मिडिया प्रभारी श्री मुरली वर्मा जी, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश चंदेल जी, श्री राजू वर्मा जी आदि वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ,आभार व्यक्त बन्गोली निवासी मंडल उपाध्यक्ष व युवा नेता श्री डोमार धुरंधर ने किया !

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button