शासकीय आयुर्वेद औषधालय छतौद द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय छतौद द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 27/12 /2021 दिन -सोमवार को स्थान ग्राम- रजिया, विकासखंड – तिल्दा, जिला रायपुर में किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि श्री राजू शर्मा जी (सभापति जिला पंचायत रायपुर), शिविर की अध्यक्षता – श्री नोहर लाल वर्मा जी (सरपंच- रजिया), विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वाति वर्मा जी (जनपद सदस्य तिल्दा), श्री राजेन्द्र कमल जी ( पंच रजिया), श्री पंचूलाल यादव जी, सामाजिक कार्यकर्ता रजिया तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरी के फोटो पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर प्रभारी डॉक्टर पुरुषोत्तम सागर ने बताया कि इस शिविर में कुल 238 मरीजों को नि:शुल्क जाँच व दवाइयों का वितरण किया गया। 164 लोगों को काढ़ा वितरण कर 88 मरीजों की शुगर और बीपी की जांच किया गया और स्वास्थ्य विषयक तथा कोविड जागरूकता के ब्रोशर बांटे गए। 94 लोगों को मॉस्क बांटे गए।
शिविर में डॉ भूपेन्द्र जांगड़े, डाॅ हेमकुमारी राठौर, श्री गजानंद सिदार(फार्मासिस्ट),
श्री किशोर कुमार सिन्हा (फार्मासिस्ट), श्री चम्पालाल दीवान (फार्मासिस्ट), श्री विष्णु प्रसाद निषाद (औषधालय सेवक), श्री राजकुमार बर्मन (औषधालय सेवक) आदि ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएं दी।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



