उत्तर प्रदेश-विश्वनाथ मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी,छग सीएम भूपेश बघेल संग की विधिवत पूजा-अर्चना


वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने एकदिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचा है। उनके साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी हैं। प्रियंका गांधी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर माता कुष्मांडा के दर्शन के लिए दुर्गाकुंड मंदिर जाएंगी।

बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रियंका सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचीं और बाबा से प्रदेश में सरकार बनाने का संकलप लेकर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मां कूष्मांडा के दर्शन कर बीएचयू संदुरपुर होते हुए सभास्थल को जगतपुर पहुंचेंगी।

मंच पर प्रियंका के साथ छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल, राज्य सभा पूर्व सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतपगढ़ी, पूर्व विधायक अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चोबे रहेंगे।

यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। एयरपोर्ट के वेटिंग हाल प्रियंका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर पूर्वांचल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी।
********************************************************

********************************************************



