बीच सड़क पर युवती ने कार चालक को जड़े तमाचे पे तमाचे…विडियो वायरल

वीडियो में एक युवती कैब चालक की पिटाई करती दिख रही है. वह उसे एक के बाद एक चांटे मार रही है. पुलिसवाला बीचबचाव की कोशिश करता है, लेकिन युवती लगातार कैब वाले को पीटती रहती है. वीडियो में दिख रहा है कि कैब का साइड मिरर भी टूट चुका है. एक युवक जो कैब वाले को बचाने की कोशिश कर रहा है, महिला उसका भी गिरेबान पकड़ लेती है. इस दौरान चौराहे पर काफी लोग हैं. मामला क्या है? वीडियो शुक्रवार 30 जुलाई का है. लखनऊ के कृष्णानगर के अवध चौराहे का. एक युवती सड़क पर पैदल जा रही थी. एक कैब चालक उसके नजदीक से निकला. आरोप है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और गाड़ी से युवती को साइड लग गई. पुलिस ने चौराहे पर गाड़ी को रोक लिया. इसके बाद युवती ने कैब चालक को बीच सड़क पर जमकर पीटा. युवती ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार कैब से वह बाल-बाल बची. युवती का आरोप है कि गाड़ी में सवार युवक उसे परेशान कर रहे थे. यही नहीं गाड़ी से उसको साइड भी लगी थी. दूसरी ओर ड्राइवर ने युवती पर साइड मिरर और फोन तोड़ने का आरोप लगाया है

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button