रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना देवर ने भाभी की पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या यह पूरा मामला यौन संबंध से जुड़ा हुआ देखे क्या की घटना

उत्तर प्रदेश 20 sep 2021 ।बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में पिछले महीने हुए विनीता हत्याकांड का खुलासा हो गया है ।यह मामला पूरी तरह से अवैध संबंधों का निकला, जहां आरोपी शख्स ने देवर-भाभी के रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश की आरोपी ने अपने भाई के न होने का फायदा उठाना चाहा और घर में अकेली भाभी के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की महिला ने इनकार किया तो हवस में अंधे हो चुके देवर ने पत्थर से कूचल कर अपनी भाभी की हत्या कर दी हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात के समय महिला की 6 साल की बेटी भी वहीं मौजूद थी, लेकिन आरोपी को इसका लिहाज भी न रहा मासूम बच्ची ने ही पुलिस और अपने रिश्तेदारों को वहशी चाचा की करतूत बताई, जिसके बाद पुलिस की छानबीन में आरोपी पकड़ा गया।
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी देवर ने जुर्म कबूल किया उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि अवैध संबंध बनाने से मना करने पर अपनी भाभी की पत्थर से कूचल कर हत्या कर दी थी पुलिस के मुताबिक वारदात के समय मृतक विनीता की 6 साल की मासूम बेटी ने अपने चाचा आकाश के बारे में बताया बच्ची ने अपनी नानी और पुलिस को बताया कि आकाश ने ही उसकी मां की जान ली है,इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है।



