भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना रायपुर द्वारा स्व सहायता समूह कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
खरोरा:—- भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना रायपुर द्वारा स्व सहायता समूह कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमंे सहयोगी संस्था नारी शक्ति संघ हिरमी द्वारा पांच महिला समूहों से तीस महिलाओं को प्रशिक्षण हेतु चयनित कर नारी शक्ति संघ भवन परिसर में प्रशिक्षण के लिए सहयोग प्रदान किया। आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण द्वारा हस्तशिल्प के अंतर्गत बाँस से निर्मित सामाग्री जिसमें लैप्प, पेनस्टैण्ड, पूजा टोकरी,फ्लावर पाट ,टोकरी एवं जुट से निर्मित गुड़िया, दर्पण गुलदस्ता, मैट, बैग, थैला, आदि आकर्षक सामाग्री बनाने के प्रविधि की जानकारी देकर सामान भी बनवाया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य समूह की महिलाओं में कुशलता का विकास करना व आय अर्जन हेतु सामाग्री निर्माण कर आत्मनिर्भर बनाने प्रेरित कर जागृत करना था । प्रशिक्षण में महिलाओं द्वारा निर्मित सामाग्री का प्रदर्शन लगाकर विक्रय संवर्धन हेतु मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित किया गया, जिसमें समूह की महिलाओं ने उत्साह एवं लगनपूर्वक प्रशिक्षण में विशेष रूचि दिखाकर पूरे दिन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में परपरियोजना अधिकारी रविकांत साहू, पूर्व जनपद सदस्य तारणी राजपूत, सहकारी समिती हिरमी प्रबंधक सुखदेव वर्मा, प्रभारी सरपंच कामंता फेकर, शिक्षा अनुदेशक नीलकंठ विश्वकर्मा परपरियोजना अधिकारी रविकांत साहू ने महिलाओं एवं नारी शक्ति संघ को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। महिलाओं द्वारा सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण की मांग पर परपरियोजना अधिकारी श्री साहू द्वारा प्रशिक्षण हेतु महिलाओं को आश्वत कियज्ञं पूर्व जनपद सदस्य व नारी शक्ति संघ अध्यक्ष एवं संचालिका तारणी राजपूत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिये महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की, साथ ही परियोजना अधिकारी रविकांत साहू को महिलाओं हेतु इसी तरह सिलाई कढ़ाई एवं अन्य प्रशिक्षण आयोजित कराने के लिए ध्यान आकर्षित कराया एंव प्रशिक्षण के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सहकारी शिक्षा श्रेत्रीय परियोजना संस्था के अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों व समूह की महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रभारी सरपंच कामंता फेकर, समिती हिरमी प्रबंधक सुखदेव वर्मा शिक्षा अनुदेशक नीलकंठ विश्वकर्मा ने भी अपने संबोधन में महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बांस से निर्मित उत्पाद के प्रशिक्षक संतूराम मरकाम एवं जूट उत्पाद से निर्मित सामग्री प्रशिक्षिका दीपिका पटेल, खिलेश्वरी साहू प्रशिक्षण में भाग लिये महिलाओं की प्रशंसा की, कार्यक्रम में नारी शक्ति संघ की हीरामणी दिवाकर, धरमीन धु्रव, कुंती सिन्हा, गरीबीन ध्रुव, नंदनी वर्मा, कुसुम चक्रधारी, रूखमणी चक्रधारी, हेमलता साहू, भारती फेकर, उषा दीक्षित, अहिल्या मरकाम, निर्मला प्रजापति, खुशबु अनंत, उत्तरा अनंत, हिना चक्रधारी, कविता साहू, अनिता साह,ू महेश्वरी सिन्हा, नोकेश्वरी धीवर, सरस्वती चक्रधारी, हेमाचक्रधारी भारती, संतोषी, आदि अन्य उपस्थित थे।
