*2 अक्टूबर का जेल जाबो आंदोलन को कई समाज प्रमुखों ने दिया समर्थन*



खरोरा:—– छत्तीसगढ़ की एक गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना कहती हैँ की हम छत्तीसगढ़,छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद के लिये लड़ती हैँ, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में एक अनोखा आंदोलन जेल जाबो जेल जाबो के लिये पोस्टर,पंपलेट बैठक एवं सामाजिक प्रमुख के समर्थन के लिए जोर लगा दिया है, पूरे छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बैनर पोस्टर की सहायता से अपने इस आंदोलन का प्रचार कर रहे हैं तो,अपने सदस्यों को बैठक के माध्यम से इस आंदोलन को सफल बनाने का निर्देश दे रहे हैं, और इस गैर राजनीतिक संगठन के प्रदेश के प्रमुख सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक प्रमुखों के द्वारा समर्थन प्राप्त होना यह आंदोलन सफल होगा यह तो आने वाला 2 अक्टूबर हीं बता सकता है.
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 सदस्यों को जांजगीर पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया है. जिसके विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना लगातार समर्थन जुटा रही है और इसी कारण छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना 2 अक्टूबर को जेल जाबो आंदोलन रायपुर के बूढ़ा तालाब मे कर रही है, लगातार अपने संगठन के सेनानी,आम जनता और समाज प्रमुखों से मिल कर उनका समर्थन रहे है,
रायपुर जिला के विभिन्न स्थानों पर भी इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सेनानियों का बैठक किया जा चुका है, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों के द्वारा कई इलाकों पर बैनर -पोस्टर के माध्यम से जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैँ ,

इस आंदोलन को विभिन्न समाज के प्रमुख लोगों डॉ लक्ष्मण भारती प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गुरु घासीदास महासमिति, शंकर निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष धोबी समाज, अधिवक्ता सोमनाथ साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज, गौरीशंकर श्रीवास सेन समाज के प्रमुख सदस्य, अधिवक्ता गिरधारी यादव संरक्षक यादव समाज, ओमप्रकाश मानिकपुरी प्रदेश अध्यक्ष पनिका समाज, ललित बघेल प्रदेश महामंत्री पूर्वी समाज रायपुर, के साथ-साथ कई अन्य समाज के लोगों ने भी अभी तक जेल जावो आंदोलन को समर्थन दे दिया है और कई अन्य समाज प्रमुख, छत्तीसगढ़िया व्यापारी महिलाएं भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे है.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रायपुर संभाग के भी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों के द्वारा बैठकों का क्रम लगातार जारी रहा बलोदा बाजार, रायपुर, भनपुरी उरला,खरोरा तिल्दा, आरंग अन्य जगहों से भी किसानों के हित में नकली खातू,नकली दवाएं जीएसटी चोरी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों के ऊपर फर्जी एफ आई आर के खिलाफ 2 अक्टूबर को जेल जाबो आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है.इसी कार्ययोजना के लिये तिल्दा ब्लॉक, खरोरा ब्लॉक के पदाधिकारी का भी खरोरा में बैठक एवं आंदोलन की त्यारी में विभिन्न निर्णय लिया गया |

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button