भालूओ के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

नारायणपुर ओरछा से 25 किलोमीटर दूर बीहड़ जंगलों में बसा ग्राम बड़े परलनार के जंगल में एक ग्रामीण पर दो भालूओं ने हमला कर दिया ।भालूओं के हमले से ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10:00 बजे ओरछा परलनार में निवास रत पिड़के हलामी उम्र 45 पिता मिड़िया हलामी अपनी भांजी बालों उसेंडी के साथ खेत में मिर्ची तुड़ाई करने गया हुआ था।इसी दौरान अचानक दो भालूओं ने पिड़के हलामी पर हमला कर दिया ।पिड़के काफी देर तक भालूओं के हमले से जुझता रहा ।अपने मामा को भालूओं से लड़ता देखकर भांजी बालों ने दौड़कर गांव के लोगों को घटना की सुचना दी जिसके बाद करीब 15 ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे , परन्तु ग्रामीणों के पहुंचने के पहले ही पिड़के दोनों भालूओं से किसी तरह जान बचा कर घर की तरफ दौडने लगा । तभी ग्रामीणों ने देखा कि पिड़के गंभीर रूप से घायल हो चुका है । ग्रामीणों ने घायल को कांवड़ की मदद से गुदाड़ी तक लाकर 108 में काल कर घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने पर संजीवनी108 वाहन चालक रवि कश्यप व ईएमटी कमला पोयाम ने तुरंत गुदाली पहुंचकर घायल ग्रामीण को 108 वाहन की मदद से उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया ।
पवन कुमार नाग की रिपोर्ट……





