नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर में भालू के हमले से एक युवक घायल हो गया, वफादार कुत्ते ने युवक की बचाई जान


नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत धनोरा के आश्रित ग्राम बेड़मा के जंगल में एक युवक के ऊपर भालू ने हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मोटू भण्डारी पिता सहदेव मण़्डावी उम्र 22 वर्ष मवेशियों की तलाश में अपने वफादार कुत्ते के साथ घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बेड़मा के जंगल में गया हुआ था तभी अचानक एक भालू ने युवक पर हमला कर दिया ।इसी दौरान युवक पर भालू को हमला करते देख वफादार कुत्ता अपने मालिक को भालू के हमले से बचाने की कोशिश करने लगा जिससे कुछ देर बाद कुत्ता से डर कर भालू घने जंगलों की तरफ भाग खड़ा हुआ । वहीं भालू के हमले से जान बचाकर घर लौटने के बाद परिजनों ने युवक को धनोरा अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए 108 संजीवनी वाहन की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

छोटेडोंगर से
पवन कुमार नाग की रिपोर्ट

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button