नारायणपुर छोटेडोंगर में जगह-जगह हुई भगवान विश्वकर्मा की पुजा

नारायणपुर/ छोटेडोंगर
जिला मुख्यालय से43 किलोमीटर दूर ग्राम छोटेडोंगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर को व्यापारि वर्ग, राजमिस्त्री,व मजदुरो द्वारा जगह जगह भगवान विश्वकर्मा जी की पुजा अर्चना की गई ।लोगों ने पुरे विधि विधान से विश्वकर्मा की पुजा कर प्रसाद का वितरण किया । छोटेडोंगर में शुक्रवार सुबह से ही लोगों ने अपने कल पुर्जे ,वाहन , औजारों आदि की साफ सफाई कर पुजा की तैयारी में जुट गए। पौराणिक मान्यता अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने ही औजार और हथियारों का निर्माण किया था।इस दिन कारखानों, उद्योगों में लोहे के औजारों व मशीनों की पुजा अर्चना के साथ ही किसानों व राजमिस्त्रीयो द्वारा अपने औजारों की पुजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा जी की पुजा से व्यापार में वृद्धि होती है।

संजीवनी 108 कर्मचारियों ने की वाहन की पुजा-छोटेडोगर व ओरछा के संजीवनी108 कर्मचारियों ने भी वाहन की साफ सफाई कर भगवान विश्वकर्मा जी की पुजा की ।इस दौरान समस्त कर्मचारियों ने आम नागरिकों व स्वस्थ कमचारियों को प्रसाद वितरण किया।
बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट….



