खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम बेहराडीह मे गांजा के पौधा लगाकर गांजा बेचने के आरोपी को खरोरा पुलिस ने पकड़ जेल भेजा ।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना खरोरा के ग्राम बेहराडीह मे दिनांक 24-09-2021 को मुखबीर से सूचना के आधार पर आरोपी चैनदास अनंत पिता साधराम उम्र 40 साल निवासी बेहराडीह थाना खरोरा अपने मकान बाडी में अवैध रूप से गांजा का पौधा उगाकर उसकी बिक्री करता है। खरोरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से एक बडा गांजा का पौधा वजनी 13 किलोग्राम बरामद कर जप्त किया गया है जिसका किमती लगभग 15000 रूपये है। आरोपी के विरूध्द थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 411/2021 धारा 20(क) स्वापक औषधि तथा मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रमेश कुमार मरकाम, सहायक उप निरीक्षक परशु राम साहू, आरक्षक 688 गजानंद ध्रुवंशी, आरक्षक 1448 संजीत मिरी, आरक्षक 2695 कुलदीपक वर्मा का सराहनीय भूमिका रही है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button