खरोरा आसपास अंचल में धूमधाम से गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
खरोरा;—-खरोरा आसपास अंचल में धूमधाम से गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पिछले दस दिनों से नगर सहीत क्षेत्र व घरों घर विराजे बप्पा गणपति उत्सव को लेकर कोरोना के बाद भी धूम मची रही । घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि -विधान से पूजा अर्चना की गई और क्षेत्र में सुख ,शांति ,समृद्धि की कामना की गई । जिससे पूरा क्षेत्र का माहौल धार्मिक मय रहा । सोमवार आज सुबह से ही खरोरा सहित आसपास केसला के तालाब में छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया। कोरोनावायरस वो महामारी के कारण शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार गणपति उत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थानों में विराजित न कर के घरों में छोटी मूर्ति स्थापित कर पूरे 10 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना मंगल आरती की गई । गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ,……. के जयकारों के साथ केसला ,माठ , नवागांव , बेलदार सिवनी , पचरी ,बुडेनी ,तुलसी क्षेत्र के गांवो व घरो में विराजित किए गए। गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना व शोभायात्रा के साथ तालाब में विसर्जन किया गया।
लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



