*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा द्वारा बूथ कमेटी गठन हेतु गावँ- गावँ में बैठकी आरंभ :–*

खरोरा:——
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी व पीसीसी के प्रभारी महामंत्री (संग़ठन) श्री चन्द्रशेखर शुक्ला जी के आदेशानुसार व पीसीसी महामंत्री रायपुर जिला प्रभारी श्री राजेन्द्र साहू जी तथा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री उधोराम वर्मा जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में 19 सितम्बर रविवार अनतचतुर्दर्शी के शुभ अवसर पर बूथ कमेटी गठन हेतु जोनवार बैठक का आयोजन प्रारम्भ किया गया । बूथ कमेटी गठन हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा की प्रथम बैठक चार जोन में से एक जोन मुख्यालय ग्राम खौना में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीसीसी के प्रभारी महामंत्री श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, रायपुर ग्रामीण के प्रभारी श्री राजेन्द्र साहू जी के अध्यक्षता तथा रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्री उधोराम वर्मा जी के विशेष उपस्तिथि में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के समस्त जोन व सेक्टर प्रभारीयो के साथ ही खौना सेक्टर के समस्त गावो के बूथ कमेटी के लोग उपस्तिथ थे । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि हमे अभी से 2023 के विधानसभा व 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव हेतु कार्यकर्ताओ की फौज का निर्माण करना है यही टीम ही हमे लक्ष्य तक पहुचाने में मददगार साबित होगी । बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीसीसी के महामंत्री श्री राजेन्द्र साहू जी ने समस्त जोन व सेक्टर प्रभारियों को बूथ कमेटी गठन हेतु दस दस जवान- सियान व महिलाओं की टीम प्रत्येक बूथ में बनाने हेतु हर बूथ के लिए पृथक रजिस्ट्रर बनाकर कार्य करने हेतु आदेशित किया तथा जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओ को आपस मे मिलकर व सामंजस्य बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने ग्राम खौना के पांच वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान पीसीसी के प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला से करवाया । इस अवसर पर खौना जोन प्रभारी कमलेश सिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश बघेल, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बबलु भाटिया, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी वर्मा सहित खौना सेक्टर प्रभारी किरण सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी मंडल दास गिलहरे, बलराम नशीने, खरोरा सेक्टर प्रभारी धनेश राम वर्मा, श्यामलाल बघेल, गनियारी सेक्टर प्रभारी प्रदीप मढरिया, कनकी सेक्टर प्रभारी टोमलाल वर्मा, बेलदारसिवनी सेक्टर प्रभारी मुकेश भारद्वाज, मोहरेंगा सेक्टर प्रभारी टोकेंद्र गायकवाड़ , जिला महामंती रूपेश मनहरे, सीता चौहान, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शशांक शेखर चंद्राकर, कार्यक्रम के आयोजन कांग्रेस नेता मुकेश ठाकुर व ब्लॉक कांग्रेस के सक्रिय चन्द्रशेखर देवांगन (केशला वाले) सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्तिथ थे ।अंत मे आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा द्वारा किया गया !
=================

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button