*भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तीज महोत्सव**आज महिलाएं देश की विकास में* *महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है : शालिनी राजपूत* *सरगुजिया गीत पर किया नृत्य*

खरोरा:—–भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने 16 सितंबर को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में तीज महोत्सव मनाया। इस दौरान भाजपा नेत्रियों ने प्रसिद्ध सरगुजिया गीत पर नृत्य भी किया।
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने तीज महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाला त्योहार है इस त्यौहार में हम महिलाएं निर्जला व्रत भी करती हैं। आज देश में महिलाएं हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देश की संसद से लेकर प्रत्येक राज्य की विधानसभा में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं देश का नेतृत्व कर रही है महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी भूमिका से देश के विकास में अपनी योगदान दे रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि आज देश में महिलाएं पुरुषों के बराबर है अर्थात हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं
भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है हर कार्य महिलाएं अग्रणी होकर करे रही है। महिलाएं गृहस्ती संभालने से लेकर राज्य से लेकर देश तक को संभाल रही है। महिलाएं आज किसी भी राज्य में है। सरकार बनाने अपनी 50% भूमिका अदा कर रही है देश सहित दुनिया की महत्वपूर्ण संस्थाओं में महिलाएं अपनी भूमिका अदा कर रही है। आज हमारी माताएं बहने दुनिया की सर्वोच्च संस्था संयुक्त राष्ट्र संगठन ने की अपनी सेवा देकर अपनी भूमिका का निर्वहन कररही है।
इस दौरान तीज महोत्सव में प्रदेश महिला मोर्चा सह प्रभारी श्रीमती उषा टावरी जी भिलाई की पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जी वरिष्ठ नेत्री चेन्नई वर्मा जी लक्ष्मी वर्मा जी प्रदेश उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे जी ममता साहू जी सुषमा खलखो जी महामंत्री विभा अवस्थी जी चंपा देवी पावले मंत्री शैलेंद्ररी परधनिया संगीता शर्मा भावना मोहरा प्रदेश कार्यालय मंत्री बिंदु महेश्वरी मीडिया प्रभारी डॉ किरण बघेल सोशल आईटी प्रभारी कृतिका जैन कार्य समिति सदस्य आशा दुबे ,संध्या तिवारी, सरिता साहू, हर्षिता रूपाली, सभी जिले की जिला अध्यक्ष सीमा साहू जी , अंजू नायक जी ,सुलोचना यादव उमाशंकर रजनी सत्तू जी, किरण साहू, एवं भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



