*कार्यकर्ताओ का सम्मान ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ताकत है : सौरभ मिश्रा*

*कार्यकर्ताओ का सम्मान ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ताकत है : सौरभ मिश्रा*
खरोरा: ——ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में 15 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी व जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ ब्लॉक कांग्रेस खरोरा के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा जी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा छग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जी विशेष रूप से उपस्थित थे ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि पीसीसी चीफ़ के रूप में आदरणीय मोहन मरकाम जी जैसे सहज, सरल, मिलनसार व कुशल संगठनकर्ता का जन्मदिवस मनाकर आम कार्यकर्ता स्वयं को आनंदित महसूस कर रहा है।
खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पीसीसी चीफ़ श्री मोहन मरकाम जी के सुखद, स्वस्थ जीवन की कामना करती है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने जानकारी दी कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में 101 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को श्रीफल व कांग्रेसी दुपट्टा से सम्मानित किया गया तथा वृक्षारोपण हेतु पौधे वितरित किये गये।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी मंडल दास गिलहरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवव्रत नायक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवांगन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अश्वनी वर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, प्रदीप मढरिया सहित पार्षद बबलु भाटिया, सुरेंद्र गिलहरे, संत नवरंगे, नीलेश चंद्रवंशी, जुबेर अली, खूबी डहरिया, तुलेश्वर साहू, मुकेश ठाकुर, राजू गायकवाड़, शशांक शेखर चंद्राकर सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसी उपस्तिथ थे ।-पी सी सी अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन के अवसर पर

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



