*संजीवनी रक्त दाता संघ के जनहितैषी कार्यक्रमों से प्रभावित होकर हेमंत वर्मा ने सदस्यता ग्रहण की**


खरोरा:—सेवा भावना से ओत-प्रोत समाज सेवा में अग्रणी संजीवनी रक्त दाता संघ के जनहितैषी कार्यो से प्रभावित होकर सदस्य जोड़ो महा अभियान के तहत नगर के युवक ने सदस्यता ग्रहण की बता दें कि अमूल्य जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर संजीवनी रक्त दाता संघ क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने व उनमे समाज सेवा के भावना का संचार करने सदस्यता अभियान चला रही है जिनमें क्षेत्र के समाज सेवा के प्रति आस्थावान लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इसी कड़ी में बीते दिन तिल्दा-नेवरा नगर के एक युवक ने सदस्यता ग्रहण कर शपथ ली ।
संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि शहर से लेकर गांवों तक समाज सेवा रूपी प्रकाश को फ़ैलाने संजीवनी रक्त दाता संघ ने मुहिम छेड़ी है इनसे प्रभावित होकर तिल्दा-नेवरा नगर के वार्ड क्रमांक 20 के युवक हेमंत कुमार वर्मा ने बीते दिन सदस्यता ग्रहण कर संजीवनी रक्त दाता संघ के विचारों को अमल में लाने की शपथ ली । इस दौरान संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान सहित संस्था के उपाध्यक्ष , सचिव, सहसचिव, प्रमुख सलाहकार, मिडिया प्रभारी, सहित संस्था सदस्यो ने हेमंत वर्मा की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रसर रहने की अपेक्षा की है ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button