*राज्य अलंकरण पुरस्कार में जिला संघ रायपुर का दबदबा*

आज दिनांक 8 सितंबर 2021 को राजभवन में भारत स्काऊट गाइड छत्तीसगढ़ के स्काऊट, गाइड,रोवर,रेंजर, स्काउटर, गाइडर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया।
महामहिम राज्यपाल के द्वारा आज सभी चयनित स्काऊट गाइड को अवार्ड से नवाजा गया।अलंकृत लोगों में सर्वाधिक जिला संघ रायपुर के सदस्य थे।

समारोह में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्काउट के रूप में श्री नमन साहू स्वामी आत्मानंद ओपन स्काउट दल, सर्वश्रेष्ठ गाइड कुमारी ढाकेश्वरी यादव भरत देवांगन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खरोरा, सर्वश्रेष्ठ रेंजर कुमारी मेघा मिश्रा महाराजा अग्रसेन कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर, सर्वश्रेष्ठ स्काउटर श्री दीपक ध्रुवंशी जी शासकीय प्राथमिक शाला बिरोद, थैंक्स बैज श्री डिग्री लाल पटेल जी महाराजा अग्रसेन कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर एवं रायपुर जिला के राज्य पुरस्कार स्काउट ,गाइड, रोवर, रेंजर का प्रतिनिधित्व कुमारी अनवेषा शुक्ला जी होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल पेंशन बाड़ा ने की।
पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाला जिला रायपुर बना, अर्थात पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर है जिला संघ रायपुर रहा।
यह सब मुमकिन हुआ *आदरणीय श्री सुरेश शुक्ला जी जिला मुख्य आयुक्त जिला संघ रायपुर* के कुशल नेतृत्व के कारण ।इस उपलब्धि के लिए जिला संघ के अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी ,श्री अशोक नारायण बंजारा जी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला स्काउट ,सर्व श्री उपाध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी, श्री एल. डी. दुबे जी, श्री समीर नाथ जी, श्री राजीव गुप्ता जी, श्रीमती गायत्री सिंह जी, श्रीमती गौसिया अहमद खान जी ,श्री मृत्युंजय शुक्ला जी जिला सचिव जिला संघ रायपुर ,श्री मनोज कुमार वर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट, श्रीमती अभिलाषा शुक्ला जी जिला संगठन आयुक्त गाइड ,सुश्री शाहिना परवीन जी जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड , सर्वश्री विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजयपुरी गोस्वामी जी धरसीवां श्री बी एल देवांगन जी तिल्दा, श्री एम मीजं जी अभनपुर ,श्री डी एस चौहान जी आरंग , श्री रोहित वर्मा जी विकासखंड सचिव आरंग ,श्री मुकेश बोरकर जी विकासखंड सचिव धरसीवा दुर्गा लहरी विकासखंड तिल्दा श्री दीपक ध्रुवंशी
जी विकासखंड अभनपुर पूरे जिला संघ परिवार ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किया।



