*सचिव भर्ती मे रोजगार सहायक को प्राथमिकता****************************************

खरोरा:—-छग ग्राम रोजगार सहायक संघ के तत्वावधान मे
खल्लारी विधायक व संसदीय सचिव छ.ग.शासन माननीय द्वारिकाधीश यादव जी से ग्राम रोजगार सहायकों ने वेतनमान एवं सचिव पद पर वरिष्ठता के आधार पर संविलियन की मांग के संबंध मे चर्चा हुआ ।
जिस पर संसदीय सचिव ने सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
मांग पूरा करवाने के बाद सम्मेलन कार्यक्रम हेतु समय देने कि बात कहा गया।
विधायक व संसदीय सचिव से मुलाकात करने वालों मे छग ग्राम रोजगार सहायक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री राधेश्याम कुर्रे के नेतृत्व मे ग्राम रोजगार सहायक प्रतिनिधि मंडल के सदस्य लकेश्वर मनहरे,दिनेश कुमार साहू , छन्नू महिलांगे,डागेश्वर यादव ,हेमंत साहू एवं अमित साहू उपस्थित रहे। फोटो -4- सचिव भर्ती में रोजगार सहायकों को प्राथमिकता



