मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार ने किए चोखेन्द्र के सपने सच

रायगढ़, 4 सितम्बर2021/ शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहने वाले श्री चोखेन्द्र सिंह ठाकुर को हमेशा से एक उद्यमी बनने का सपना था। स्नातक तक की पढ़ाई के पश्चात कपड़ा व्यवसाय के माध्यम से खुद का व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते थे। संयुक्त परिवार और आय का कोई साधन नहीं होने की स्थिति में मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना ने श्री चोखेन्द्र सिंह ठाकुर के सपनों को उड़ान भरने में मदद की।
तमनार निवासी श्री चोखेन्द्र सिंह ठाकुर का संयुक्त परिवार है। आय का कोई स्थायी जरिया नहीं था। जिससे अपने खुद का व्यवसाय प्रारंभ कर सके। बैंकों से भी ऋण मिल पाने की संभावना नहीं दिख रही थी। ऐसी स्थिति में व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से लाभान्वित हितग्राही के माध्यम से श्री चोखेन्द्र को योजना की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से योजनान्तर्गत विस्तृत जानकारी ली।
श्री चोखेन्द्र सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक तमनार जिला-रायगढ़ से 01 लाख 80 हजार रुपये का ऋण स्वीकृति/वितरण के पश्चात आज चोखेन्द्र सिंह द्वारा कपड़ा व्यवसाय संचालित किया जा रहा है। स्वीकृति राशि में उन्हें 18 हजार अनुदान राशि भी प्राप्त हुई। अपने साथ ही वे इस व्यवसाय के माध्यम से अन्य तीन लोगों को भी रोजगार दे रहे है। वर्तमान में श्री चोखेन्द्र का व्यवसाय बढिय़ा चल रहा है और वे समस्त मासिक खर्च के बाद भी एक बड़ी रकम बचत कर पा रहे है। श्री चोखेन्द्र का कहना है कि वे इन पैसों से अब अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते है। जिससे बड़ा मुनाफा के साथ ज्यादा लोगों को रोजगार दिला सके। श्री चोखेन्द्र ने अपने जीवन में आए इस बदलाव के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button