प्री.इंजीनियरिंग एवं प्री.मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु एसटी, एससी विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 4 सितम्बर2021/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण, 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति) जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितम्बर 2021 सायं 4 बजे तक जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा कर सकते है।
अभ्यर्थी आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड कर सकते है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button