खरोरा:—–भरत देवांगन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में आज संस्कृत दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुरेश शर्मा पूर्व सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम अध्यक्षता हरीश देवांगन ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित निमेश त्रिपाठी, रवि शर्मा सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी,डॉ व्यास नारायण आर्य प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल मुरा, रामजी निषाद व्याख्याता कनकी थे।कार्यक्रम का आरंभ विद्या की देवी माँ शारदा की पूजा अर्चना से हुई।छात्र चेतन देवांगन,प्रिया वर्मा,सुमित साहू,भोजराज ने भाषण प्रस्तुत कर संस्कृत की महत्ता को बतलाया।रूपेंद्र निषाद ने सूक्ति वाचन किया, दीक्षा साहू व आस्था शर्मा अनुष्का देवांगन ने श्लोक उसका अर्थ प्रस्तुत कर अपनी योग्यता का परिचय दिया।मुख्य अतिथि डॉ सुरेश शर्मा ने समारोह में अपने उदबोधन में कहा कि विद्यार्थी बचपन से ही संस्कृत को पढ़ें।अपनी संस्कृति व सत्व को जानने के लिये ज्ञान को मजबूती प्रदान करने के लिये संस्कृत का ज्ञान बहुत जरूरी है।संस्कृत भारत की आत्मा है यह समृद्ध भाषा है।आज पूरा विश्व संस्कृत को स्वीकार कर रहा है।बिलासपुर के पाणिनी शोध संस्थान में माता पुष्पा दीक्षित प्रतिवर्ष अनेकों विदेशी छात्रों को संस्कृत भाषा का अध्यापन कराती हैं।अपने भावपूर्ण उद्बोधन में डॉ व्यास नारायण आर्य ने कहा कि संस्कृत ही प्राचीन भाषा है तथा विश्व की अधिकांश भाषाओं की जननी है।आपने कहा कि पतंजलि ने 200 ईस्वी पूर्व में गुरुत्वाकर्षण के नियम अपने ग्रन्थ महाभाष्य में अंश और अंशी के रूप में बताया था।संस्कृत भाषा मानवों में मानवता व नैतिकता का संचार कर मानव को महामानव बनाती है। रामजी निषाद व्यख्याता कनकी हाई स्कूल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि संस्कृत ही हमें आहार विहार से अवगत कराती है।यह भाषा सुपर कंप्यूटर के लिये सबसे उपयुक्त भाषा है।संस्कृत भाषा के अध्ययन से मानसिक विकास होता है।पंडित नेमेश त्रिपाठी ने संस्कृत में गीत प्रस्तुत किया देववानीम ,वेदवानीम मातरम।हमारे सम्पूर्ण जीवन के हरेक छेत्र में संस्कृत भाषा का महत्व है संस्कृत बोलने से तरंग ऊर्जा का प्रवाह होता है यह एक वैज्ञानिक भाषा है।
रवि शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारी रुचि छात्रों के बौद्धिक विकास ,नैतिक विकास में होनी चाहिए।संस्कृत एक उदार भाषा है जो सबको साथ ले कर चलने का पाठ पढ़ाती है।हरीश देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।संचालन शाहिना परवीन संस्कृत व्याख्याता ने किया।कार्यक्रम का संयोजन शाहिना परवीन, श्वेता शर्मा, योगेंद्र त्रिपाठी थे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रजनी मिंज ,हरीश देवांगन,पुरषोत्तम देवांगन, शाहिना परवीन, डोमार सिंह यादव, महेंद्र साहू,संगीता नायक, सुनीता सिंह,रीता रानी वर्मा,श्वेता शर्मा, जयंती साहू, चमेली खरे,अल्का मिंज,गीतांजलि पान ,योगेंद्र त्रिपाठी ,बी महिलांगे, जे बंजारे,अमर बर्मन, उमाकान्त ,कीर्ति ध्रुव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।-भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में संस्कृत दिवस मनाया गया

लालजी वर्मा की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button